2 फरवरी। न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां बे ओवल मैदान पर होने वाले पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में 5-0 की क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद अब इस मैच में सम्मान बचाने के लिए खेलेगी। कीवी टीम को पिछले दो मैचों में सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

कप्तान विराट कोहली ने सीरीज जीतने के बाद कहा था कि उनकी टीम जीत की लय जारी रखना चाहेगी।

Advertisement

तीसरे टी-20 मैच में जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अंतिम ओवर में नौ रन का बचाव किया था और मेजबान टीम के बल्लेबाजों केन विलियम्सन और रॉस टेलर को जरूरी रन नहीं बनाने दिए थे।

गेंदबाजी में भी टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी सुपर ओवर में 18 रन का बचाव नहीं कर पाए थे और भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उनके ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर मैच जिता दिया था।

चौथे मैच में भी कीवी टीम अंतिम ओवर में सात रन नहीं बना पाई थी और भारतीय तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने सात रन बचाने के अलावा दो विकेट भी हासिल किए थे।

भारतीय टीम ने इस मैच में अपने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा को आराम दिया था और बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया था। इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी।

Advertisement

जहां एक ओर भारतीय युवा खिलाड़ी एक बार फिर मिले मौकों को अच्छे से भुनाने के लिए तैयार हैं तो अनुभवी न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी वह इस सीरीज में भारत के हाथों 0-5 की क्लीन स्वीप से बचें।

बल्लेबाजी में जहां चौथे मैच में विलियम्सन की गैर मौजूदगी में कोलिन मुनरो और टिम सेइफर्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया था, तो वहीं गेंदबाजी में साउदी का फॉर्म चिंता का विषय है।

न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी कि उसके कप्तान फिट होकर इस मैच में लौटे ताकि वह अपने अनुभव से टीम को क्लीन स्वीप होने से बचा सकें।

Advertisement

दोनों देशों की संभावित XI

न्यूजीलैंड: कॉलिन मुनरो, मार्टिन गप्टिल, केन विलियमसन, रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, कुग्लेन, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साइफर्ट, हामिश बेनेट, टिम साउदी।

भारत: संजू सैमसन, केएल राहुल/ रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पन्त, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी/शार्दुल ठाकुर मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार