न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का कहना है कि टीम के यहां जल्दी पहुंचने से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में टीम को फायदा पहुंचेगा।

Advertisement

न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 18 जून को होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो जून से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। साउदी ने कहा, "यहां आना सुखद है। खिलाड़ी इससे परिचित हो जाएंगे। जब आप फाइनल के लिए यहां आएंगे तो हमें दिकक्त नहीं होगी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "कम समय में तीन टेस्ट मैच खेलना उत्साहित करने वाला है। यह ऐसा है जिससे टीम को परेशानी नहीं होगी। हमें कुछ ब्रेक मिला जो अच्छा है।"

साउदी ने कहा, "तीन टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए हमें अगले कुछ दिन खुद को अच्छे से तैयार करना होगा। हमें खुद को शारीरिक रूप से तैयार करना है। हमें बस अपने वर्कलोड को देखते हुए आने वाले सप्ताह को खुद को इन टेस्ट मैचों के लिए फिट रखना है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार