हेमिल्टन, 1 फरवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को यहां तीसरे वनडे मैच में भारत को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से भारत के नाम रही। मेजबान टीम की एना पेटरसन को प्लेयर ऑफ द मैच जबकि भारत की स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

Advertisement

सेडन पार्क मैदान पर खेले गए तीसरे मुकाबले में मेहमान टीम ने न्यूजीलैंड को 150 रनों का लक्ष्य दिया जिसे उसने 29.2 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। 

Advertisement

न्यूजीलैंड की शुरुआत हालांकि खराब रही और उसका पहला विकेट 22 रनों के कुल योग पर ही गिर गया। लौरेन डाउन 10 रन के निजी स्केार पर रन आउट हुई। 

इसके बाद, सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (57) और कप्तान एमी स्टाथवेटे (नाबाद 66) के बीच 84 रनों की अहम साझेदारी हुई। बेट्स को आउट करके पूनम यादव ने इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई सोफी डेविने ने कप्तान के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

डेविने ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। 

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 44 ओवर में 149 रनों पर ही ढेर हो गई। 

Advertisement

पेटरसन ने चार विकेट अपने नाम किए तो वहीं ताहूहू ने तीन विकेट झटके। 

मेहमान टीम ने भारत के शुरुआती तीन विकेट 39 रनों पर गिरा दिए। स्मृति मंधाना (1), जेम्मिाह रोड्रीगेज (12) और कप्तान मिताली राज (9) पवेलियन लौट गई। 

यहां से टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दीप्ती शर्मा (52) और हरमनप्रीत कौर (24) ने टीम को संभाला और स्कोर 87 तक पहुंचाया। यहां हरमनप्रीत आउट हो गईं। उन्हें पेटरसन ने बोल्ड किया। 

Advertisement

डायलान हेमलता (13) ने दीप्ती का अच्छा साथ दिया और पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। यह साझेदारी इससे आगे नहीं जा पाई। 117 के कुल स्कोर पर हेमलता और फिर तान्या भाटिया (0) पवेलियन लौट लीं। 

दीप्ती भी 127 के कुल स्कोर पर आउट हो गई थीं। उन्होंने अपनी पारी में 90 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। 

इसके बाद, कोई भी बल्लेबाज भारत को संभाल नहीं सकी और टीम महज 149 रनों पर सिमट गई। झूलन गोस्वामी 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार