24 फरवरी। श्रीलंका के खिलाफ पहले 3 वनडे के लिए साउथ अफ्रीका ने टीम की घोषणा कर दी है। काफी समय से टीम से बाहर रहे गेंदबाज लुंगी एनगिडी को वापस बुला लिया गया है।

Advertisement

इसके अलावा एनरिक नार्जे को वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 3 मार्च से होगा। आपको बता दें आखिरी दो वनडे के लिए जेपी डुमिनी को भी साउथ अफ्रीकी टीम में जगह मिलने की संभावना है।

Advertisement

गौरतलब है कि श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका दौरे पर कमाल का परफॉर्मेंस किया है और खेले गए दोनों टेस्ट मैच को जीतकर इतिहास रच दिया है। श्रीलंका ने पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 1 विकेट से मात दी थी तो वहीं दूसरे टेस्ट में श्रीलंकन टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 8 विकेट से हराया था।

वनडे टीम

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक, इमरान ताहिर, डेविड मिलर, वियन मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नार्जे, एंडिले फेहलवेवे, ड्वाइन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, डेल बाले

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार