भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे निकोलस पूरन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने फटकार लगाते हुए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने सोमवार को बताया कि वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन पर गुयाना में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

इसके अलावा पूरन को एक डिमेरिट अंक भी दिया गया। पिछले 24 महीने के समय में पूरन को ये पहला डिमेरिट अंक दिया गया है। पूरन पर जिस घटना के लिए जुर्माना लगाया गया है वो घटना वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिली थी जब पगबाधा के फैसले पर रिव्यू लिया गया लेकिन पूरन ने अंपायरों की आलोचना की क्योंकि उन्हें लगता था कि बल्लेबाज साफ नॉट आउट है।

Advertisement

मैदानी अंपायरों के अलावा तीसरे और चौथे अंपायर ने भी पूरन पर ये आरोप लगाए। आपको बता दें कि लेवल एक के अपराध की न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना तथा एक या दो डिमेरिट अंक है। खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन करने के लिए पूरन को फटकार लगाई गई।

पूरन ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया और मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया और इस तरह औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। पूरन डीआरएस के माध्यम से उस घटना से बच गए और फिर 40 गेंदों में 67 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 18.5 ओवरों में 155/8 तक पहुंचने में मदद की। भारतीय टीम इस समय सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है और अब अगर भारत को सीरीज जीतनी है तो उन्हें बाकी बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार