शारजाह में खेले गए आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में पंजाब किंगस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही आरसीबी इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। वहीं पंजाब की राह मुश्किल है और उसे दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। 

Advertisement

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) इस मुकाबले में भी प्लॉप रहे और 7 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना पाए। युजवेंद्र चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पूरन अपना विकेट दे बैठे। 

Advertisement

बता दें कि जिस गेंद पर पूरन आउट हुए, उससे पहले नॉन स्ट्राइकर छोर पर पर खड़े मयंक अग्रवाल ने उन्हें चहल के खिलाफ कोई खतरा ना उठाने की सलाह दी थी। 

पूरन का इस सीजन फॉर्म बहुत निराशजनक रहा है और 11 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 75 रन निकले हैं। इस दौरान 9 बार वह सिंगल डिजिट में ही आउट हुए, जिसमें तीन बार वह खाता नहीं खोल सके। उन्होंने आईपीएल 2021 के मुकाबलों में क्रमश: 0, 0, 9, 0, 19, 0, 32, 8, 2, 12, 3 रन बनाए। 

बता दें कि पंजाब ने आईपीएल 2019 की नीलामी में पूरन को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें कि पिछले सीजन में पूरन का प्रदर्शन ठीकठाक रहा था। उन्होंने 14 मैच में दो अर्धशतकों की बदौलत 353 रन बनाए थे। 

Advertisement

आईपीएल के तुरंत बाद ओमान और यूएई में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए पूरन वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा हैं और वह उप-कप्तान की जिम्मेदारी संंभालेंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार