3 अक्टूबर। पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी निदा दार महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से करार करने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने लीग की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर्स के साथ आगामी सीजन के लिए करार किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वह शनिवार को लीग में खेलने के लिए रवाना होंगी।

दार ने अपने देश के लिए 96 टी-20 मैचों में 1,086 रन बनाए हैं और 88 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 71 वनडे मैच भी खेले हैं और 66 विकेट अपने नाम किए है साथ ही 904 रन बनाए हैं।

डब्ल्यूबीबीएल का अगला संस्करण 18 अक्टबूर से शुरू हो रहा है। सिडनी थंडर्स अपने पहले मैच में सिक्सर्स के खिलाफ खेलेगी

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार