भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की गेंद पर 12 रन के कुल स्कोर पर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने तेजनारायण चंद्रपॉल (Tagenarine Chanderpaul) का हैरतअंगेज कैच पकड़ा।  

Advertisement

आठवां ओवर करने आए सिराज की बैकऑफ लेंथ गेंद पर चंद्रपॉल ने पुल करने गए लेकिन स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे रेड्डी ने बायीं तरफ़ खुद को झोंका और हवा में तैरते हुए दोनों हाथों से कैच लपक लिया। इस दौरान रेड्डी का रिएक्शन का समय एक सेकेंड से भी कम था। 

Advertisement

बता दें कि पहली पारी में रेड्डी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि भारतीय टीम ने तीसरे दिन पहली पारी घोषित कर दी थी। हालांकि उन्होंने गेंदबाजी में चार ओवर डाले और बिना कोई विकेट लिए 16 रन दिए। 

चंद्रपॉल ने 23 गेंदों का सामना कर 8 रन बनाए, जबकि पहली पारी में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

गौरतलब है कि तीसरे दिन के खेल की शुरूआत के साथ ही भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। भारत ने पहली पारी में 286 रन की विशाल बढ़त हासिल और फिर वेस्टइंडीज दूसरी पारी खेलने उतरी। भारत के लिए पहली पारी में ध्रुव जुरेल (125), रविंद्र जडेजा (नाबाद 104) औऱ केएल राहुल (100) ने शानदार शतक लगाया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 

Advertisement

टीमें:

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, जोहान लेने, जेडन सील्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार