Nitish Kumar Reddy: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि इसे लेकर बीसीसीआई द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

Advertisement

खबरों के अनुसार रेड्डी को रविवार को जिम में ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी, स्कैन में लिगामेंट में चोट का पता चला।

Advertisement

बता दें कि एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्च मैच में फ्लॉप निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रेड्डी ने लॉर्ड्स में हुए तीसरे टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 22 ओवर गेंदबाजी की थी और 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं बल्लेबाजी में 43 रन बनाए थे। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट औऱ जैक क्रॉली को अपना शिकार बनाया था। 

तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप और अर्शदीप सिंह भी चोट से जूझ रहे हैं, जिससे वह चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। अंशुल कंबोज को बाकी बचे मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। 

भारत ने अब तक तीनों टेस्ट मैचों में एक तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर को उतारा है, जिसमें शार्दुल ठाकुर पहले टेस्ट में खेले थे, लेकिन रेड्डी ने बर्मिंघम में उनकी जगह ले ली। अगर भारत यही संयोजन रखना चाहता है और रेड्डी उपलब्ध नहीं हैं, तो की चौथे टेस्ट मैच के लिए वापसी हो सकती है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल मेजबान इंग्लैंड 2-1 से आगे है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार