बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) इस साल कोविड-19 के कारण नहीं होगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) के अध्यक्ष नजमुल हसन (Nazmul Hasan) ने इस बात की जानकारी दी। क्रिकबज ने नजमुल के हवाले से लिखा, "बीपीएल इस साल नहीं होगा। इसे अगले साल देखेंगे। हम एक भी मैच छोड़ना नहीं चाहते लेकिन सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर है।"

Advertisement

हसन के मुताबिक इस साल टूर्नार्मेंट न होने का एक मुख्य कारण विदेशी खिलाड़ियों की अनउपलब्धता है।

Advertisement

बीसीबी अध्यक्ष ने वित्तीय स्थिति के कारण टूर्नामेंट को दूसरी जगह आयोजित कराने को लेकर भी मना कर दिया।

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह आसान होगा (बाहर टूर्नामेंट आयोजित कराना)। मैं आपको बताता हूं कि जब हम बांग्लादेश में खेलने वाले थे एक या दो फ्रेंचाइजियों को छोड़कर बाकियों को टूर्नार्मेंट खेलने में परेशानी होती थी।"

उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि ग्रेट ब्रिटेन में और दुबई में भी आईपीएल के लिए बायो सिक्योर बबल बनाया गया है। मुझे नहीं लगता कि हर किसी के लिए संभव है। हमारे लिए इतना पैसा खर्च करना असंभव सा है।"

आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बायो सिक्योर बबल में किया जा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार