22 मार्च। बॉल टैंपरिंग के कारण बैन झेलने वाले डेविड वॉर्नर की आखिरकार आईपीेएल में वापसी हो गई है। गौरतलब है कि बॉल टैंपरिंग के कारण आईपीएल 2018 में डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।
अब जब बैन झलने के बाद सनराइजर्स हैरादाबाद टीम में फिर से डेविड वॉर्नर जुड़ गए हैं लेकिन आईपीएल 2019 में वॉर्नर कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि बतौर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े हैं।
टीम के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण ने इस बारे में खुलासा किया है और कहा कि पिछले साल केन विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी और इस साल भी केन विलियनसन ही कप्तानी का भार संभालेंगे।
गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 9 का खिताब जीतने में सफल रही थी। डेविड वॉर्नर के बारे में वीवएस लक्ष्मण ने कहा कि भले ही बतौर कप्तान वॉर्नर टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे लेकिन बतौर खिलाड़ी वॉर्नर एक बार फिर टीम के साथ जुड़कर सनराइजर्स हैदराबाद टीम को खिताब दिलाने की भरसक कोशिश करेंगे।
वॉर्नर के बारे में लक्ष्मण ने कहा कि वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें उम्मीद है कि पुरानी बातों को भूलकर इस आईपीएल में डेविड वॉर्नर नई शुरूआत करेंगे।