तेज गेंदबाज डेल स्टेन के आईपीएल-13 में खराब प्रदर्शन की वजह कोविड-19 के कारण लगी पाबंदियों के चलते क्रिकेट न खेल पाना है। यह कहना है दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज फैनी डी विलियर्स का।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल रहे स्टेन ने आईपीएल-13 में तीन मैच खेले हैं और सिर्फ एक विकेट लिया है। उन्होंने 11.40 की औसत से रन दिए हैं।

Advertisement

1990 में दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट और वनडे खेलने वाले डी विलियर्स ने कहा कि आईपीएल से पहले क्रिकेट न होने के कारण स्टेन टी-20 प्रारूप के मुताबिक अपने वैरिएशन पर काम नहीं कर सके।

डिविलिर्यस ने दक्षिण अफ्रीका से आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कोविड-19 के कारण दक्षिण अफ्रीका में नियम इतने सख्त थे कि आप बाहर जा कर थोड़ा बहुत अभ्यास भी नहीं कर सकते थे। वह युवा नहीं हैं और उन्हें पहले चोटें भी लगी हैं, इसलिए आईपीएल में जाने से पहले उन्हें क्रिकेट खेलने की जरूरत थी। मैं कहूंगा कोविड मुख्य वजह है।"

अगर आप मांसपेशियों का उपोयग नहीं करेंगे तो आपकी मसल मैमोरी उपयोग में नहीं आएगी। इससे टी-20 के जरूरी हथियार जैसे यॉर्कर, स्लोअर गेंदें डालने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा, "अगर आप नहीं खेलेंगे तो आप अपनी अपनी मांसपेशियों का उपयोग नहीं कर पाएंगे और फिर आप संघर्ष करेंगे।"

Advertisement

स्टेन के देश के ही कागिसो रबादा 25 साल के हैं और इस सीजन अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वह पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एनिरक नॉर्टजे एक और गेंदबाज हैं जो इस सीजन शानदार तेजी से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।

डी विलियर्स ने रबादा और एनरिक की सफलता का कारण उनकी कम उम्र को बताया है।

डिविलिर्यस ने कहा, "रबादा को ज्यादा चोटें नहीं लगी हैं और वह युवा हैं, मजबूत हैं। जब मैं 33-34 साल का था मुझे पता है कि मेरे लिए गेंदबाजी करना कितना मुश्किल हो गया था। मुझे लगता है कि कुछ क्रिकेट खेलकर स्टेन अगले साल तक बेहतर हो जाएंगे।"

Advertisement

37 साल के स्टेन ने अनुमानित गति, लाइन और लैंग्थ से गेंदबाजी की थी और किसी तरह के वैरिएशन का इस्तेमाल नहीं किया है। इससे बल्लेबाजों को स्टेन को खेलना आसान रहा।

अबू धाबी में बुधवार रात को खेले गए मैच में स्टेन ने चार ओवरों में 43 रन दिए थे और एक भी विकेट नहीं लिया था। यह इस महीने उनका पहला मैच था। इससे पहले वे 24 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले थे और चार ओवरों में 57 रन दिए थे।

स्टेन का इस आईपीएल में एक मात्र विकेट सनराइर्जस हैदराबाद के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए मैच में आया था। इस मैच में उन्होंने संदीप शर्मा को आउट किया था। 3.4 ओवरों में उन्होंने 33 रन दिए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार