दोहा में इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मैच के बाद भी फैंस की निगाहें ये देखने का इंतज़ार कर रही थीं कि क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी टीम से हैंडशेक करेंगे या नहीं लेकिन इस मैच के बाद भी इंडिया ए के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान ए की टीम से हैंडशेक नहीं किया। इस मैच में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 8 विकेट से हरा दिया और भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से साफ़ इनकार कर दिया।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही पाकिस्तान ने आसान जीत हासिल की, भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पाकिस्तानी विरोधियों से दूरी बना ली और मैच के बाद होने वाले सामान्य हैंडशेक से इत्तेफ़ाक रखे बिना ही मैदान से बाहर चले गए। ये चूक कोई अनोखी घटना नहीं थी, बल्कि इस साल की शुरुआत में सीनियर स्तर के मुकाबलों में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला था।

Advertisement

ये कदम 2025 एशिया कप के दौरान सीनियर भारतीय टीम के व्यवहार को दर्शाता है, जब उन्होंने भी टॉस के समय और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया था। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ए ने भारत ए को 8 विकेट से  हरा दिया। ये पाकिस्तान की दो मैच में दूसरी जीत और भारत की पहली हार थी। माज सदाकत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंडिया ए की टीम 19 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 45 रन और नमन धीर ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए। लेकिन इन दोनों अलावा कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।पाकिस्तान के लिए शाहीद अजीज ने 3 विकेट,माज सदाकत और साद मसूद ने 2-2 विकेट, उबैद शाह, सुफियान मुकीम और अहमद दानियाल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में पाकिस्तान ए ने 13.2 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। गेंदबाजी के बाद माज  सदाकत ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया और 47 गेंदों में नाबाद 79 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के जड़े। भारत के लिए यश ठाकुर और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार