8 दिसंबर। भारत और विंडीज के बीच दूसरा टी-20 मैच यहां के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा और इस मैच से पहले सभी की जुबान पर एक ही सवाल है कि क्या स्थानीय खिलाड़ी संजू सैमसन को टीम में जगह मिलेगी?

Advertisement

सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ भी टी-20 में चुना गया था लेकिन वह अंतिम-11 में जगह नहीं बना पाए थे। विंडीज सीरीज के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन शिखर धवन के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में वापस बुलाया गया।

Advertisement

अब चूंकि दूसरा टी-20 सैमसन के घर में ही होना, ऐसे में स्थानीय प्रशंसकों की चाहत है कि सैमसन को मौके मिले और वह इस बात को लेकर भी आश्वस्त हैं कि सैमसन को रविवार को मौका मिलेगा।

आपको बता दें कि दूसरे टी-20 से ठीक पहले जब संजू सैमसन स्टेडियम में पहुंचे तो फैन्स उनके नाम के नारे लगा रहे थे। संजू सैमसन के लिए ऐसा प्यार देखकर हर्षा भोगले भी चकित रह गए हैं और ट्विट कर अपना रिएक्शन व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि सैमसन केरल के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनसे पहले टीनू योहाना और एस.श्रीसंत राष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार