डेब्यू टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) ने एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। कॉनवे ने पहली पारी में 143 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 80 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए पहली तीन पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

कॉनवे ने पहली तीन पारियों में कुल 303 रन बनाए हैं। उन्होंने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 200 रन और दूसरी पारी में 23 रन बनाए थे। 

Advertisement

इस मामले में कॉनवे ने जेम्स नीशम का रिकॉर्ड तोड़ा। नीशम ने अपनी पहली तीन पारियों में कुल 277 रन बनाए थे। 2014 में भारत के खिलाफ वेलिंग्टन के बेसन रिजर्व में खेले गए अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 33 और नाबाद 137 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने तीसरी पारी में 107 रन बनाए थे। 

इससे पहले कॉन्वे ने डेब्यू टेस्ट मैच में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। कॉन्वे के अलावा विल यंग ने 82 रनों की पारी खेली। अनुभवी रॉस टेलर नाबाद 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अभी भी 74 रन पीछे हैं। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 303 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मेजबान टीम के लिए रोरी बर्न्स (81) और डेनिलय लॉरेंस (नाबाद 81) टॉप स्कोरर रहे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार