29 दिसंबर। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने कप्तान की तरह खुद को फिट रखना चाहती है और इसी से प्रेरित होकर हर खिलाड़ी बिना किसी ब्रेक के अपने स्तर पर जमकर मेहनत कर रहा है।

Advertisement

टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अभी-अभी मुम्बई के लिए रणजी मैच खेला है और आने वाले समय में कई दिनों तक उनका कोई मैच नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह आराम से घर पर बैठकर इंजॉय करने की जगह जिम में पहुंच गए हैं।

रविवार को रहाणे ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने हैशटैगनोऑफदेज किया है। जिम सेशन से जुड़े वीडियोज में आमतौर पर कोहली इस तरह का हैशटैग यूज करते हैं।

साथ ही रहाणे ने लिखा है, "अगर आप समर्पित हैं तो वीकडेज और वीकेंड्स सिर्फ कैलेंडर पर मौजूद तारीख हैं।" रहाणे इन दिनों बेहतरीन फार्म में हैं। वह टेस्ट के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में भी जमकर रन बना रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार