इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऐलान किया है कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने के अपने फैसले के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) किसी भी तरह की किसी तरह का जुर्माना या कार्रवाई नहीं होगी। आईसीसी ने सोमवार (9 फरवरी) की रात को इसकी पुष्टि की।
आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच हुई मीटिंग के बाद यह फैसला सामाने आया।
मीटिंग में इस बात पर सहमति बनी है कि मौजूदा मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई भी वित्तीय, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा। यह भी स्वीकार किया गया है कि यदि BCB चाहे तो वह विवाद समाधान समिति (DRC) का रुख कर सकता है। यह अधिकार आईसीसी के मौजूदा नियमों के तहत सुरक्षित रहेगा।
इसके अलावा बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी करने का मौका भी मिलेगा।
आईसीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, " समझ के तहत समझौता हुआ है कि बांग्लादेश आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2031 से पहले आईसीसी के सामान्य होस्टिंग प्रोसेस, टाइमलाइन और ऑपरेशनल ज़रूरतों के तहत एक आईसीसी इवेंट की मेज़बानी करेगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, “आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की अनुपस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इससे बांग्लादेश को एक प्रमुख क्रिकेट राष्ट्र मानने की आईसीसी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर कोई असर नहीं पड़ता। हमारा ध्यान बीसीबी सहित सभी प्रमुख हितधारकों के साथ मिलकर काम करने पर बना हुआ है, ताकि देश में क्रिकेट का विकास हो और खिलाड़ियों व फैंस के लिए भविष्य के अवसर और मजबूत किए जा सकें।”