Kevin Pietersen IPL 2024 Team of The Tournament: इंग्लैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) की टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है। पीटरसन ने अपनी टीम में IPL 2024 के दो सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क (24.75) और पैट कमिंस (20.50) को जगह नहीं दी है।

Advertisement

पीटरसन ने अपनी टीम में चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के दो (सुनील नारायण और आंद्रे रसेल) और रनरअप टीम सनराइजर्स हैदराबाद के भी दो खिलाड़ियों (हेनरिक क्लासेन और थंगरासू नटराजन) को चुना है। इसके अलावा पीटरसन ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से चुने हैं।

Advertisement

उन्होंने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली को बतौर ओपनर और रजत पाटीदार को नंबर तीन की पॉजिशन के लिए जगह दी है। इसके अलावा आरसीबी के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन भी पीटरसन की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का हिस्सा हैं।

इसके अलावा इंग्लिश खिलाड़ी ने अपनी टीम में लखनऊ सुपर जायंट्स (निकोलस पूरन), मुंबई इंडियंस (जसप्रीत बुमराह), चेन्नई सुपर किंग्स (शिवम दुबे), और राजस्थान रॉयल्स (युजवेंद्र चहल) की टीम से सिर्फ एक-एक खिलाड़ी को अपनी टीम में पिक किया है। 

केविन पीटरसन IPL 2024 टीम ऑफ द टूर्नामेंट

Advertisement

Also Read: Live Score

सुनील नारायण, विराट कोहली, रजत पाटीदार , शिवम दुबे, हेनरिक क्लासेन, कैमरून ग्रीन, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, थंगरासू नटराजन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार