9 अप्रैल। केएल राहुल (नाबाद 71) और मयंक अग्रवाल (55) के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इस मैच में केएल राहुल को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। आपको बता दें कि केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने क्रिस गेल के आउट होेने के बाद दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की और हैदराबाद को मैच से बाहर कर दिया।

Advertisement

इस मैच में केएल राहुल की बल्लेबाजी चर्जा का विषय जरूर रही लेकिन अश्विन और डेविड वॉर्नर के बीच हुए एक घटने ने फैन्स का दिल जीत लिया।

हुआ ये कि जब हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो मैच के 7वें ओवर में कप्तान अश्विन खुद गेंदबाजी करने आए। ऐसे में अश्विन की गेंदबाजी के दौरान जब डेविड वॉर्नर नॉन स्ट्राइक पर थे तो जब भी अश्विन गेंदबाजी करते तब तब वॉर्नर पहले तो खुद क्रिज से बाहर निकल जाते लेकिन अपने बल्ले को क्रिज के अंदर ही रखते।

डेविड वॉर्नर खासकर अश्विन के गेंदबाजी के दौरान ऐसा कर रहे थे। वॉर्नर ने ऐसा कर अश्विन के द्वारा मांकड़ रन आउट से बचने का एक खास तरीका खोज निकाला। देखिए दिलचस्प वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार