कटक, 20 दिसम्बर (Cricketnmore)। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि टीम प्रबंधन के मुताबिक टीम के सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौैनी के लिए नंबर-4 का स्थान सबसे उपयुक्त है।

Advertisement

धौनी ने यहां बराबती स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 39 रनों का पारी खेल टीम को 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान किया था। भारत ने इस मैच में 93 रनों से जीत दर्ज की। WOW मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दंग रह जाएगें

Advertisement

धौनी ने 22 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने मनीष पांडे (32 नाबाद) के साथ चौथे विकेट के लिए 68 रनों की पारी खेली।

रोहित ने मैच के बाद कहा, "उन्हें वनडे में ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन उन्होंने बताया है कि क्लास स्थिर होती है। हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं और नंबर-4 उनके लिए सही स्थान है। उन्होंने कई मैच खेले और जिताएं हैं। इसलिए इस प्रारूप में आगे जाने के लिए हमें लगता है कि उनके लिए यह स्थान सही है।"

उन्होंने कहा, "काफी लंबे समय से धौनी पारी को समाप्त करने की जिम्मेदारी उठा रहे थे। अब हमें लगता है कि किसी और को यह जिम्मेदारी निभानी होगी। धौनी मध्यक्रम में स्वतंत्र होकर खेल सकते हैं।" WOW मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दंग रह जाएगें

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार