इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तानी टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पाकिस्तानी स्पिनर्स साजिद खान और नोमान अली (Noman Ali) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान सीरीज 1-1 से बराबर करने की कगार पर पहुंच गया है।

Advertisement

इस टेस्ट के चौथे दिन जैसे ही पाकिस्तान ने बेन स्टोक्स का विकेट लिया वैसे ही उन्हें जीत की महक आने लगी। स्टोक्स अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वो पाकिस्तान के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं लेकिन नोमान अली की शानदार गेंद के आगे स्टोक्स भी बेबस नजर आए।

Advertisement

28वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोक्स ने नोमान को छक्का लगाने की कोशिश की मगर वो पूरी तरह से गच्चा खा गए और क्रीज़ से इतना बाहर आ गए कि वापस जाने का कोई मौका ही नहीं था। इस शॉट को खेलने के चक्कर में स्टोक्स के हाथ से बल्ला भी छूट गया और रिजवान ने आसान सी स्टंपिंग करके औपचारिकता को पूरा किया। स्टोक्स के आउट होते ही इंग्लैंड की हार भी तय हो गई क्योंकि वही चमत्कार को अंजाम दे सकते थे। आउट होने से पहले स्टोक्स ने 36 गेंदों में 37 रन बनाए।

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने इंग्लैंड को ये मैच जीतने के लिए 297 रनों का लक्ष्य दिया है जिसका पीछा करते हुए खबर लिखे जाने तक इंग्लिश टीम ने 8 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं। बात करें अगर नौमान अली की तो उन्होंने पहली इनिंग में पाकिस्तान के लिए 28 ओवर करके 3 विकेट चटकाए थे। वहीं, दूसरी इनिंग में उन्होंने 6 विकेट चटका दिए। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर देगा और फिर इस सीरीज का फैसला तीसरे और आखिरी मैच से होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार