एक समय पृथ्वी शॉ को भारत का भविष्य माना जा रहा था और वो रेस में शुभमन गिल और ईशान किशन से बहुत आगे थे लेकिन उनका खराब फॉर्म और उनका मैदान के बाहर व्यवहार उनको इस रेस में काफी पीछे कर गया। अब आलम ये है कि चयनकर्ता उन्हें भारत की दूसरे दर्जे की टीम में भी नहीं चुन रहे हैं। यही कारण है कि शॉ अपना टैलेंट दिखाने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं जहां वो रॉयल लंदन वनडे कप में नॉर्थैम्पटनशर के लिए खेल रहे हैं लेकिन उनका डेब्यू उतना शानदार नहीं रहा जितना उन्होंने सोचा था।

Advertisement

नॉर्थैम्पटनशर के लिए अपने डेब्यू में पृथ्वी सिर्फ 34 रनबना सके। ग्लूस्टरशर ने नॉर्थैम्पटनशर के सामने जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य रखा था ऐसे में पृथ्वी शॉ से उनकी टीम को एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी जो कि उन्होंने दी भी लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का पतझड़ लगा रहा और जब शॉ 34 के स्कोर पर पहुंचे तो वो भी अजीबोगरीब तरीके से अपना विकेट गंवा बैठे।

Advertisement

ग्लूस्टशर के तेज़ गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने एक तेज बाउंसर डाला जिस पर पृथ्वी ने हुक करने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान वो अपना संतुलन खो बैठे। जैसे ही पृथ्वी जमीन पर गिरे, उन्होंने अनजाने में अपनी स्टंप्स पर लात मार दी और वो हिट विकेट हो गए। शॉ के विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो तो 54/6 विकेट गंवाने के बाद नॉर्थैम्पटनशर की टीम मैच से बाहर हो चुकी थी लेकिन टॉम टेलर ने 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों पर शानदार 112 रन बनाए और अपनी टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया। हालांकि, उनके आउट होते ही नार्थैम्पटनशर की हार पक्की हो गई और वो 23 रन से ये मैच हार गए। अब टीम रविवार, 6 अगस्त को फिर से एक्शन में होगी, जब उनका मुकाबला ससेक्स से होगा। पृथ्वी उस मैच में धमाका करना चाहेंगे क्योंकि उनका लक्ष्य भारतीय टीम में वापसी करना है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार