पाकिस्तानी के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और कमेंटेटर वसीम अकरम ने हाल ही में एक भारतीय तेज़ गेंदबाज़ की तारीफ में ऐसे शब्द कहे, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ के बाद, अकरम इस पेसर के जज़्बे और दमखम से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे मौजूदा दौर का भारत का सबसे खास खिलाड़ी बता डाला। उनकी राय ने क्रिकेट जगत में चर्चा का नया माहौल बना दिया है।

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज़ वसीम अकरम ने एक बड़ा बयान देकर क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को दरकिनार कर मोहम्मद सिराज को मौजूदा समय का इंडिया का बेस्ट पेसर बताया है। अकरम, इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सिराज की घातक गेंदबाज़ी से खासा प्रभावित नज़र आए, जहां सिराज ने पूरी सीरीज़ में सबसे ज़्यादा 23 विकेट चटकाए।

Advertisement

ओवल टेस्ट के आखिरी दिन सिराज ने इंग्लैंड की टेल को ध्वस्त कर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई। अकरम ने उनकी हिम्मत, फिटनेस और मानसिक ताकत की जमकर तारीफ करते हुए टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बातचीत के दौरान कहा, "186 ओवर डालने के बाद भी आखिरी दिन इतनी आग उगलना, ये सिराज की जज़्बे और पैशन की पहचान है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते फाइनल टेस्ट से बाहर होने पर कई जगह उनकी आलोचना हुई थी, लेकिन सिराज ने बुमराह की गैरमौजूदगी में फ्रंट से लीड करते हुए टीम को दो बड़ी जीत दिलाई। ऐसे में अब वसीम अकरम के मुताबिक, ये परफॉर्मेंस साफ दिखाती है कि सिराज अब सिर्फ सपोर्ट बॉलर नहीं, बल्कि टीम इंडिया के असली लीड पेसर हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार