MI New York vs San Francisco Unicorns Dream11 Prediction, MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 14वां मुकाबला मंगलवार, 24 जून को एमआई न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 05:30 AM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप माइकल ब्रेसवेल को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि आपको अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं। गौरतलब है कि ये हरफनमौला खिलाड़ी MLC 2025 टूर्नामेंट में 4 मैचों में 73.50 की औसत से 147 रन बना चुका है और उन्होंने इस दौरान 14 ओवर गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट भी चटकाए हैं। इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि माकइल ब्रेसवेल के पास 172 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उनके नाम 3228 रन और 83 विकेट दर्ज हैं। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप मैथ्यू शॉर्ट या फिन एलन का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

NY vs SF Match Details

दिन - मंगलवार, 24 जून 2025
समय - 05:30 AM IST
वेन्यू - ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, डलास

Grand Prairie Stadium, Dallas  Pitch Report

डलास का ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम एक संतुलित पिच उपलब्ध करता है जहां बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए अच्छी मदद होती है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां 10 में से 6 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते गए हैं। ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है।

Advertisement

बता दें कि MLC 2025 में डलास के मैदान पर अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं जो कि चारों ही सभी रन चेज करने वाली टीम ने जीते। यहां आखिरी मुकाबला टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच हुआ था जिसमें 39.4 ओवर के खेल में 443 रन बने और 9 विकेट गिरे थे।

NY vs SF: Where to Watch?

MLC 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Jio Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

NY vs SF Dream11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, फिन एलन
बल्लेबाज - मोनंक पटेल
ऑलराउंडर - माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट (उपकप्तान), हसन खान
गेंदबाज़ - ट्रेंट बोल्ट, जेवियर बार्टलेट, नवीन उल हक, हारिस रऊफ।

NY vs SF Predicted Playing 11

Advertisement

MI New York Probable XI : मोनांक पटेल, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), निकोलस पूरन (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, माइकल ब्रेसवेल, हीथ रिचर्ड्स, तजिंदर ढिल्लन, सनी पटेल, ट्रेंट बोल्ट, नवीन-उल-हक, रुशिल उगरकर।

San Francisco Unicorns Probable XI : मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), फिन एलन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), संजय कृष्णमूर्ति, हसन खान, करीमा गोर, जेवियर बार्टलेट, हारिस राऊफ, कारमी ले रॉक्स, ब्रॉडी काउच।

NY vs SF Dream11 Prediction, NY vs SF Dream11 Team, Major League Cricket, Fantasy Cricket Tips, MLC 2025, NY vs SF Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, MI New York vs San Francisco Unicorns

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार