26 जनवरी। दूसरे वनडे में कमाल का परफॉर्मेंस कर भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया। भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार परफॉर्मेंस कर न्यूजीलैंड के ऊपर एक तरफा जीत दर्ज की। स्कोरकार्ड

Advertisement

इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी।

Advertisement

उसने रोहित शर्मा (87), शिखर धवन (66), महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 48), अंबाती रायडू (47) और कप्तान विराट कोहली (43) की पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। किवी टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 40.2 ओवरों में 234 रनों पर ढेर हो गई।

बल्लेबाजों की तरह गेंदबाजों ने भी संयुक्त प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव ने चार विकेट अपनी झेली में डाले तो वहीं भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को दो-दो सफलताएं मिलीं। मोहम्मद शमी और केदार जाधव एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

मैच के बाद भारतीय क्रिकेट दिग्गजों ने दिल खोलकर भारतीय टीम को बधाई दी। सचिन से लेकर सहवाग भारत की टीम इस शानदार जीत पर गदगद हो गए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार