स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और मिताली राज (Mithali Raj) के अर्धशतकों ने बृहस्पतिवार को यहां पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड पर छह विकेट से जीत दर्ज कर भारत को सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचाने में मदद की। हालांकि, न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से जीत लिया है।

Advertisement

मंधाना (84 गेंदों में 71) और हरमनप्रीत (66 में से 63), मिताली (66 में से नाबाद 54) ने शानदार अर्धशतक लगाया। तीनों बल्लेबाजों की मदद से टीम को स्कोर बढ़ाने में मदद मिली। भारतीय टीम ने 46 ओवर में चार विकेट खोकर 255 रन बनाए।

Advertisement

आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह भारत की पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में पहली जीत थी, जिसमें न्यूजीलैंड ने अगले महीने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप से पहले 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 251 रन बनाए। बल्लेबाज अमेलिया केर ने अर्धशतक लगाते हुए 66 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान सोफी डेविन ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाज, भारत के स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ (2/61), दीप्ति शर्मा (2/42) और स्नेह राणा (2/40) ने अच्छी गेंदबाजी की, जिससे महिला खिलाड़ियों ने 2-2 विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर :

न्यूजीलैंड: 251/9 (अमेलिया केर 66, सोफी डेविन (34); राजेश्वरी गायकवाड़ (2/61), दीप्ति शर्मा (2/42), स्नेह राणा (2/40)।

Advertisement

भारत: 252/4 (स्मृति मंधाना 71, हरमनप्रीत कौर 63 और मिताली राज 54 नाबाद, हन्ना रोवे 1/41)।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार