NZ vs BAN 3rd T20: न्यूजीलैंड और बांग्लोदश के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच को कीवी टीम ने 65 रनों से जीत लिया है। इस मैच के दौरान मैदान पर एक ऐसा वाक्या हुआ जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की यादें ताजा हो गई। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने बांग्लादेश के बल्लेबाज आफिस हुसैन को बिल्कुल धोनी के अंदाज में ही स्टंप आउट किया था।

Advertisement

यह वाक्या पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर हुआ जब हुसैन ने न्यूजीलैंड के स्पिनर टॉड एस्टल की गेंद को मिड विकेट के क्षेत्र से बाहर खेलने की कोशिश की थी। थोड़ा अतिरिक्त उछाल मिलने के कारण बल्लेबाज गेंद को मिस कर गए जिसके बाद कॉनवे ने गेंद को कलेक्ट किया और बल्लेबाज को स्टंप कर दिया।

Advertisement

मालूम हो कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने कई बार बल्लेबाजों को स्टंप के पीछे अपनी फुर्ती दिखाकर आउट किया था। डेवोन कॉनवे द्वारा की गई इस स्टंपिग में धोनी का झलकर साफ नजर आती है। डेवोन कॉनवे न्यूजीलैंड का उभरता हुआ सितारा हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। 

डेवोन कॉनवे लगातार वनडे और टी-20 मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से सभी को इम्प्रैस कर रहे हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते आईसीसी टी-20 रैकिंग में वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखता है कि वह बहुत जल्द आपको बड़ी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार