टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी स्टेज पर पहुंच गया है जहां फाइनल में इंडिया और न्यूज़ीलैंड का आमना-सामना होगा। ये ज़बरदस्त मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले सोशल मीडिया पर फैंस एक छोटी बच्ची को अहमदाबाद ले जाने की बात कर रहे हैं। दरअसल, ये छोटी बच्ची भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

Advertisement

इस छोटी बच्ची को मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान प्रार्थना करते हुए देखा गया और ये बच्ची बिल्कुल संजू सैमसन के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हुई नजर आई। फैंस इस बच्ची को इंडिया का लकी चार्म मान रहे हैं और मजाकिया अंदाज में उसे फाइनल के लिए अहमदाबाद ले जाने की मांग भी कर रहे हैं। फैंस का ये भी मानना है कि इस बच्ची की प्रार्थनाओं के चलते ही सैमसन का बल्ला चला और उन्होंने 89 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर फैंस किस तरह के मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार