New Zealand vs India 1st T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर हुआ था जहां टीम इंडिया ने 255 रन डिफेंड करके न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी थी। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। इस मुकाबले में भारत के तीन बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक ठोके थे। वहीं जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाज़ी करके 4 विकेट (4 ओवर में 15 रन देकर) चटकाए थे।

NZ vs IND 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
समय - 12:30 PM IST
वेन्यू - हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

Hagley Oval, Christchurch Pitch Report

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच पर तेज गेंदबाज़ों को अच्छी उछाल और शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलती है। हालांकि, पिच बल्लेबाज़ी के लिए भी अनुकूल है और आउटफील्ड तेज होने से बड़े स्कोर बन सकते हैं। स्पिनर्स को यहां ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद नहीं है।

यहां अब तक 19 T20I मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 10 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 159 रन रहा है।

NZ vs IND T20 Head To Head Record

कुल - 31
भारत - 19
न्यूजीलैंड - 11
टाई - 01

NZ vs IND 1st T20 : Where to Watch?

न्यूजीलैंड-भारत के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

NZ vs IND 1st T20: Player to Watch Out For

न्यूजीलैंड की टीम से टिम सेफर्ट, फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और भुवनेश्वर कुमार अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

New Zealand vs India 1st T20 Probable Playing XI

New Zealand T20 Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेवोन कॉनवे/बेवोन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन/एडम मिल्ने/माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव/मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।

New Zealand vs India Today's Match Prediction

इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

NZ vs IND 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NZ vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, New Zealand vs India Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार