20 फरवरी। भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने नील वैगनर नहीं खेलेंगे। वैगनर की जगह पर तेज गेंदबाज मैट हेनरी को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया है। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक में अहम रोल अदा करने वाले वैगनर अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे और ऐसे में वो इस वक्त अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताएंगे। न्यूजीलैंड के लिए अब तक 12 टेस्ट मैच खेलने वाले हैनरी सोमवार को घोषित की गई 13 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह सिलेक्टर्स ने लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को मौका दिया।

Advertisement

वैगनर ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उनके खाते में सिर्फ 2 ही विकेट आए थे। बता दें कि वैगनर इस समय गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं और अपने करियर में 47 टेस्ट मैचों में 204 विकेट चटका चुके हैं

25 साल के जैमीसन ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 मैचों में 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए थे। वहीं इंडिया ए के खिलाफ तीन मैचों में 6 विकेट झटके थे। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 21 फरवरी से वैलिंग्टन में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार