Shubman Gill And Umpire Viral Video: भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) के पहले ही दिन मैदान पर बवाल देखने को मिला। ये पूरी घटना Team India के एक DRS के बाद घटी। यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) थर्ड अंपायर के एक फैसले से असंतुष्ट दिखे और उन्होंने इस पर खुलकर रिएक्शन दिया। गिल ने ग्राउंड अंपायर से बहस भी की।

गिल का फूटा गुस्सा: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 31वें ओवर में घटी। यहां जसप्रीत बुमराह ने तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को चकमा दिया और उनके पैड पर बॉल मारी। इसके बाद भारतीय टीम ने LBW की अपील की, लेकिन उन्हें अंपायर का साथ नहीं मिला। Team India को भरोसा था कि ग्लेन फिलिप्स आउट हैं, ऐसे में उन्होंने अपने DRS का इस्तेमाल किया।

रिप्ले में स्निकोमीटर पर बल्ले के पास गेंद आने के दौरान बड़ा स्पाइक दिखा, जिससे अंदरूनी किनारा लगने का संदेह हुआ। थर्ड अंपायर पॉल रीफेल ने अलग-अलग एंगल से रिप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ के नॉट आउट फैसले को बरकरार रखा। उनके मुताबिक गेंद में हल्का डिफ्लेक्शन था।

हालांकि, रिप्ले में गेंद और बल्ले के बीच गैप नजर आ रहा था। वो गेंद ग्लेन फिलिप्स के पिछले पैर के पैड पर लगी थी। इसके अलावा गेंद की ऊंचाई भी ज्यादा लग रही थी और LBW का फैसला दिया जा सकता था। यही वज़ह है शुभमन गिल भड़क गए। उन्होंने थर्ड अंपायर के फैसले से नाराजगी जताई और इस पर ग्राउंड अंपायर से बातचीत की। Third Umpire के फैसले के कारण ना सिर्फ ग्लेन फिलिप्स आउट होने से बचे, बल्कि भारत का एक DRS भी खराब हो गया। आप नीचे इसका पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 70 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए। इसके बाद मेजबान टीम ने शानदार वापसी की। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 79 ओवर में 5 विकेट खोकर 236 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर ग्लेन फिलिप्स  (170 गेंदों पर 91 रन) और हेनरी निकोल्स (215 गेंदों पर 109 रन) मौजूद हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार