India vs New Zealand Weather Report: टी-20 में न्यूजीलैंड को मात देने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें तीन मैचों की वनडे सीरीज पर हैं। ये सीरीज शिखर धवन की टीम के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि अगर भारत ये सीरीज 3-0 से जीत जाता है तो हम कीवी टीम को पछाड़कर आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 वनडे टीम बन जाएंगे। वहीं, कीवी टीम को अपना नंबर वन का ताज़ बचाने के लिए ये सुनिश्चित करना होगा कि वो ये सीरीज 3-0 से ना हारें।

Advertisement

इस सीरीज के नतीजे के लिए इंद्र देवता की मेहरबानी भी जरूरी होगी क्योंकि टी-20 सीरीज में हम देख चुके हैं कि बारिश ने किस तरह से सीरीज का मज़ा किरकिरा कर दिया। ऐसे में फैंस बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि वनडे सीरीज का मजा भी खराब हो। ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले वनडे से पहले फैंस भी ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिरकार वहां का मौसम कैसा रहने वाला है, तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि पहले वनडे में मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

अगर आप भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पहले वनडे के लिए मौसम का अपडेट जानना चाहते हैं तो बता दें कि क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है कि इस मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऑकलैंड में शुक्रवार को मैच वाले दिन मौसम साफ रहने की पूरी संभावना है। ऑकलैंड में शाम को तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस और हवा की गति 16 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस को पूरे 100 ओवर का खेल देखने को मिलेगा, इसकी पूरी उम्मीद है।

आपको बता दें इस सीरीज में टीम इंडिया के कई सुपरस्टार खिलाड़ी नहीं होंगे। ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का भरपूर मौका होगा। युवा ओपनर शुभमन गिल पर भी सब की निगाहें होंगी क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ वनडे मुकाबलों में अच्छी बल्लेबाजी की थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार