NZ vs IND ODI Series: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 04 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं न्यूजीलैंड के उन तीन सुपरस्टार खिलाड़ियों के नाम जो कि ODI सीरीज में टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।

डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell): हमारी लिस्ट में पहला नाम डेरिल मिचेल है। मिचेल न्यूजीलैंड के सबसे काबिल बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उनके आंकड़ें खुद इसकी गवाही देते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 62 वनडे की 57 पारियों में 2811 रन बनाए हैं। मिचेल ODI में लगभग 57 की औसत रखते हैं और उन्होंने 9 सेंचुरी, 13 हाफ सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है।

ध्यान दें कि मिचेल ने भारत के खिलाफ 13 वनडे खेले हैं जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 74.10 की औसत से 741 रन ठोके। इस दौरान मिचेल ने 4 शतक और 2 अर्धशतक जड़े।

ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips): हमारी लिस्ट में दूसरा नाम न्यूजीलैंड के 4D Player ग्लेन फिलिप्स है। इन्होंने टी20 सीरीज में जमकर तबाही मचाई और 5 मैचों में 113.66 की औसत से 341 रन बनाए। वो ODI में भी 42.06 की औसत रखते हैं और अब तक 47 मैचों की 39 पारियों में 1262 रन बना चुके हैं। भारत के सामने ग्लेन फिलिप्स ने 13 वनडे की 10 पारियों में 312 रन जोड़े हैं। 29 वर्षीय ग्लेन सिर्फ अपनी बैटिंग से ही नहीं, बल्कि अपनी बॉलिंग, फील्डिंग और विकेटकीपर से भी टीम इंडिया के सिर में दर्द कर सकते हैं।

मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner): न्यूजीलैंड के सुपरस्टार या मैच विनर्स की बात हो और मिचेल सेंटनर का नाम नहीं लिया जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। शांत स्वभाव के सेंटनर न्यूजीलैंड के ODI कैप्टन हैं। वो अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही भारतीय टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। सेंटनर के पास 129 ODI का अनुभव हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 1648 न बनाए हैं और 139 विकेट झटके हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड टीम का पूरा स्क्वाड: हेनरी निकोल्स, विल यंग, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम साइफर्ट, काइल जेमीसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार