New Zealand vs Netherlands 2nd ODI: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) ने  शनिवार (2 अप्रैल) को हेमिल्टन में नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लैथम ने 123 गेंदों में 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 140 रनों की पारी खेली। अपना 30वां बर्थडे बना रहे लैथम के वनडे करियर का यह छठा वनडे शतक है।  

Advertisement

लैथम ने बर्थडे पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने अपने 25वें बर्थडे पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

इसके अलावा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ही रॉस टेलर हैं। टेलर ने 27 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 31 रन बनाए थे। नंबर चार पर काबिज सनथ जयसूर्या ने 39वें बर्थडे पर बांग्लादेश के खिलाफ 130 रन बनाए हैं। पांचवें नंबर पर भारत के विनोद कांबली हैं, जिन्होंने अपने 21वें बर्थडे पर इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। 

लैथम इंटरनेशनल क्रिकेट में बर्थडे पर शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने पहले छह विकेट सिर्फ 89 रन पर ही गंवा दिए। इसके बाद लैथम ने डग ब्रेसवेल (41 रन) के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। ब्रेसवेल के बाद ईश सोढ़ी (18 रन) रन भी उनके साथ कुछ समय मैदान पर टिके। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। बता दें कि न्यूजीलैंड के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

नियमित कप्तान केन विलियमसन इस सीरीज का हिस्सा नहीं है, इसलिए उनकी जगह लैथम के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार