NZ VS PAK: इंग्लैंड के उभरते हुए युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अपनी गजब की फॉर्म को कंटिन्यू रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले वार्म-अप मुकाबले में हैरी ब्रूक ने रेड-बॉल क्रिकेट में भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए धागा खोल दिया। हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के स्पिनर आदित्य अशोक (Adithya Ashok) के खिलाफ एक ओवर में लगातार पांच छक्के मारे हैं। आदित्य अशोक के पास हैरी ब्रूक के हमले का कोई जवाब नहीं था और ज्यादातर मौकों पर वो बल्लेबाज के सामने बेबस ही नजर आए।
खेल के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी के 36वें ओवर में हैरी ब्रूक ने छक्कों की झड़ी लगाई थी। अशोक की ऑफ स्पिन का सामना करते हुए, हैरी ब्रुक ने अपने अंदर के बीस्ट को बाहर निकालने का फैसला किया और स्पिनर को एक के बाद एक 5 छक्के जोड़कर तोड़ दिए।
दुर्भाग्य से, हैरी ब्रूक के बल्ले से निकले पहले चार छक्कों का कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है। लेकिन, आश्चर्यजनक रूप से उनके 5वें छक्के का वीडियो सामने आया है जिसमें हैरी ब्रुक ने आगे बढ़ते हुए छक्का जड़ा है। गेंदबाज आदित्य अशोक ने फुल पिचर फुल-टॉस डालने का प्रयास किया जिसे बल्लेबाज ने लॉन्ग-ऑन पर स्मैश कर दिया।
बता दें कि पाकिस्तान की धरती पर इंग्लैंड के उल्लेखनीय 3-0 वाइटवॉश के दौरान, हैरी ब्रुक उनके सबसे बड़े पॉजिटिव बनकर सामने आए थे। हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान में केवल पांच पारियों में तीन शतकों की मदद से 468 रन बनाए थे। मालूम हो कि हैरी ब्रुक की छक्के मारने की अद्भुत क्षमता के कारण ही आईपीएल ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने करोड़ों की बोली लगाकर इस खिलाड़ी को अपने दल में शामिल किया है।