NZ vs SL 3rd T20I, Dream 11 Team

Advertisement

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (8 अप्रैल) को जॉन डेविस ओवल, क्वीन्सटाउन में खेला जाएगा। इस सीरीज में अब तक एक मैच श्रीलंका ने और एक मैच न्यूजीलैंड ने जीता है। सीरीज का पहला मैच मेहमान टीम श्रीलंका ने सुपर ओवर में जीता था। वहीं दूसरे मैच में मेजबानों ने वापसी करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल की थी।

सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में आप विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट पर दांव खेल सकते हो। सेफर्ट पहले मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने अपनी काबिलियत का परिचय दिया और 43 गेंदों पर आक्रमक पारी खेलकर 3 चौके और 6 छक्के जड़कर नाबाद 79 रन ठोक दिये। उपकप्तान के तौर पर वानिन्दु हसरंगा या डेरिल मिचेल पर दांव खेला जा सकता है।

NZ vs SL 3rd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 08 अप्रैल 2023
समय - 06:30 AM IST
वेन्यू - जॉन डेविस ओवल, क्वीन्सटाउन

NZ vs SL 3rd T20I, Pitch Report

जॉन डेविस ओवल, क्वीन्सटाउन के मैदान पर अब तक कुल 2 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें दोनों ही बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 153 रन रहता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी।

NZ vs SL Head-to-Head

कुल - 22
न्यूजीलैंड - 12
श्रीलंका - 07
टाई - 02
बेनतीजा - 01

NZ vs SL 3rd T20I: Where to Watch?

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज भारतीय फैंस अजेमन प्राइम वीडियो पर इन्जॉय कर सकते हैं।

NZ vs SL 3rd T20I, Dream11 Team

विकेटकीपर - कुसल मेंडिस, टॉम लैथम, टिम सेफर्ट (कप्तान), कुसल परेरा
बल्लेबाज- डेरिल मिचेल (उपकप्तान), मार्क चैपमैन
ऑलराउंडर - जेम्स नीशम, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका
गेंदबाज - एडम मिल्ने, महेश थीक्षाना

New Zealand 3rd T20 Probable Playing XI 

चाड बोवे, टिम सेफर्ट, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, एडम मिल्ने, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर

Sri Lanka 3rd T20 Probable Playing XI 

पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार