वर्ल्ड कप 2023 का सातवां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है लेकिन इस मैच से पहले इंग्लैंड के लिए कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है। पहले मैच से बाहर होने के बाद स्टार ऑलराउंडर इस मैच से भी बाहर हो गए हैं। कप्तान जोस बटलर ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। इसके साथ ही बटलर ने धर्मशाला के आउटफील्ड को लेकर भी नाराजगी जताई है।

Advertisement

बटलर ने स्टोक्स की चोट पर बात करते हुए कहा कि स्टोक्स अभी भी रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने धर्मशाला के नेट्स में प्रैक्टिस भी की लेकिन अभी भी वो पूरी तरह से मैच फिट नहीं हैं। बटलर ने कहा, 'स्टोक्स को नेट्स में वापस देखकर अच्छा लग रहा है। वो धीरे-धीरे अपनी पूरी फिटनेस हासिल कर रहे हैं लेकिन उनका कल के मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है।'

Advertisement

स्टोक्स का इस मैच में भी ना खेलना इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि वो बल्ले से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं औऱ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी उनकी कमी टीम को काफी खली थी ऐसे में स्टोक्स जितनी जल्दी फिट हो जाएं इंग्लैंड के लिए उतना ही अच्छा होगा। इसके अलावा बटलर ने धर्मशाला के मैदान को लेकर भी अपनी नाराजगी जताई।

Also Read: Live Score

बटलर ने स्काई स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौरान कहा, "मुझे लगता है कि ये मेरी अपनी राय में खराब है। ये उतना अच्छा नहीं है जितना ये हो सकता है या होना चाहिए।निश्चित रूप से अगर आपको ऐसा लगता है कि आपको खुद को रोकना है, तो ये वो जगह नहीं है जहां आप एक टीम के रूप में, या एक खिलाड़ी के रूप में, या विश्व कप मैच में रहना चाहते हैं। जो शक्तियां हैं वो सहज हैं। एकमात्र चीज जिस पर मैं सवाल उठाऊंगा, वो ये है कि यदि आप खिलाड़ियों को डाइव लगाने से रोक रहे हैं तो क्या ये खेल की अखंडता पर सवाल नहीं उठाता है? सबसे बुरी स्थिति ये है कि कुछ बुरा हो सकता है, लेकिन उम्मीद करते हैं कि दोनों टीमों के लिए ऐसा नहीं होगा।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार