नई दिल्ली, 06 जनवरी (CRICKETNMORE) । ऑलराउंडर युवराज सिंह को वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुने जाने पर पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने कहा है कि अगर वह वर्ल्डकप के लिए टीम का चयन करते तो उनकी टीम में युवराज और रिद्दिमान साहा का नाम जरूर होता।

आज टीम के एलान से पहले युवराज का नाम जोरों पर था, लेकिन चयनकर्ताओं ने टीम में उन्हें जगह नहीं दी है। हालांकि उनकी नाम पर विचार किया गया। युवराज की परफॉमेंस जारी रणजी ट्राफी में काफी शानदार है। युवराज इस बार रणजी में लगातार तीन शतक जड़ चुके हैं उनकी इस परफॉमेंस को देखकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि युवराज को वर्ल्डकप की टीम में जगह मिल सकती है पर आज टॉप-15 के ऐलान के साथ ही ये अटकलें झूठला दी गई हैं। हालांकि युवराज सिंह को 30 खिलाड़ियों की लिस्ट में भी जगह नहीं दी गई थी पर उम्मीद जताई जा रही थी कि युवी की टीम में वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार