India vs England: इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप (Ollie Pope) नें भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर कई खास रिकॉर्ड बना दिए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए पोप ने 278 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 196 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट किया और करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ने से रोका।

 
Advertisement

तोड़ा एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड 

Advertisement

पोप भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 2012 में अहमदाबाद में एलिस्टर कुक ने 176 रन की पारी खेली थी। वहीं साल 1961 में कानपुर में केन बैरिंगटन ने 172 रन की पारी खेली थी।  

ग्रीम हिक को छोड़ा पीछे

पोप इंग्लैंड के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ भारत में एक टेस्ट पारी में इंग्लैंड के लिए 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। उन्होंने 26 साल 23 दिन की उम्र में यह कारनामा कर ग्रीम हिक (26 साल 272 दिन) को पीछे छोड़ा। 

चौथी सबसे बड़ी पारी

Advertisement

भारत के खिलाफ भारत में इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में एलिस्टर कुक को पछाड़कर पोप चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। कुक ने 2012 में कोलकाता में 190 रन की पारी खेली थी। 

Also Read: Live Score

बता दें कि इस पारी के दौरान पोप को दो जीवनदान भी मिले। 110 रन पर अक्षर पटेल ने और 186 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल ने उनका कैच छोड़ा। 
भारत को इस मुकाबले में जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य मिला है। पोप के एतेहासिक पारी के दम पर इंग्लैंड ने 419 रन का विशाल स्कोर बनाया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 436 रन बनाकर पहली पारी में 190 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी। A

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार