Ollie Robinson Record: इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के तेज गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने बीते गुरुवार, 04 जून को लॉर्ड्स टेस्ट (ENG vs NZ 1st Test) के पहले दिन न्यूजीलैंड के खेमे में तूफान ही उठा दिया और सिर्फ 6 ओवर गेंदबाज़ी (10 रन देकर) करके 4 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो कि 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई भी दूसरा इंग्लिश गेंदबाज़ नहीं कर सका।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, लॉर्ड्स के मैदान पर ओली रॉबिन्सन ने इंग्लैंड के लिए अपना पहला ओवर करते हुए विपक्षी टीम न्यूजीलैंड को बिना कोई रन दिए उनके तीन विकेट झटके। उन्होंने डेवोन कॉवने (05 गेंदों पर 01 रन), केन विलियमसन (02 गेंदों पर 00 रन) और रचिन रविंद्र (01 गेंदों पर 00 रन) को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

इसी के साथ अब ओली रॉबिन्सन 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट मैच की एक इनिंग में अपना पहला ओवर डालते हुए तीन विकेट चटकाने का कारनामा किया हो। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे महान गेंदबाज़ भी ये रिकॉर्ड नहीं बना पाए थे। खास बात तो ये भी है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक दुनिया के सिर्फ सात खिलाड़ियों ने ही ये कारनामा किया है। 

टेस्ट पारी में पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • नुवान जोयसा (श्रीलंका) - साल 1999 बनाम जिम्बाब्वे
  • इरफान पठान (भारत) - साल 2006 बनाम पाकिस्तान
  • डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) - साल 2008 बनाम बांग्लादेश
  • हारिस सोहेल (पाकिस्तान) - साल 2017 बनाम श्रीलंका
  • स्कॉट बोलैंड (ऑस्ट्रेलिया) - साल 2022 बनाम वेस्टइंडीज
  • मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - साल 2025 बनाम वेस्टइंडीज
  • ओली रॉबिन्सन (इंग्लैंड) - साल 2026 बनाम न्यूजीलैंड

बताते चलें कि लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन इंग्लैंड-न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के बल्लेबाज़ों के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा। आलम ये था कि इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली इनिंग में सिर्फ 39.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 140 रन बनाकर ऑल आउट हुई। वहीं दूसरी तरफ दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी 19.2 ओवर में 61 रन बनाकर अपने 6 विकेट खो दिए।

यानी लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन कुल 59 ओवर का खेल हुआ जिसमें 201 रन बने और 16 विकटे गिरे। ध्यान दें कि न्यूजीलैंड की टीम अभी भी इंग्लैंड के पहले इनिंग के स्कोर से 79 रन पीछे है।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमें

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, गस एटकिंसन, शोएब बशीर।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लेंडल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्क।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार