Ollie Robinson Record: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson) ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज (ENG vs PAK 3rd Test) में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और तीन मैचों में पूरे 21 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने महान जेम्स एंडरसन (James Anderson) के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ओली रॉबिन्सन साल 2000 के बाद से इंग्लैंड के लिए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज़ों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज में 21 विकेट लेकर पूर्व क्रिकेटर जेम्स एंडरसन की बराबरी की है, जिन्होंने साल 2016 की होम सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट में 21 विकेट लिए थे।

बताते चलें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रयान साइडबॉटम हैं, जिन्होंने साल 2008 में न्यूजीलैंड की धरती पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 24 विकेट चटकाए थे। उनके बाद नंबर-3 और नंबर-4 पर गस एटकिंसन और स्टीव हार्मिसन का नाम दर्ज है।

2000 के बाद 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लिश तेज गेंदबाज

  • 24 विकेट – रयान साइडबॉटम बनाम न्यूजीलैंड, 2008 (विदेश)
  • 22 विकेट – गस एटकिंसन बनाम वेस्टइंडीज, 2024 (घरेलू)
  • 21 विकेट – स्टीव हार्मिसन बनाम न्यूजीलैंड, 2004 (घरेलू)
  • 21 विकेट – जेम्स एंडरसन बनाम श्रीलंका, 2016 (घरेलू)
  • 21 विकेट – ओली रॉबिन्सन बनाम पाकिस्तान, 2026 (घरेलू)*
Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ: इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट एजबेस्टन में खेला गया था जहां मेजबान टीम ने महज़ चौथे दिन खेल खत्म कर दिया और पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि एजबेस्टन में जीत दर्ज करके इंग्लैंड ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार