इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी एशेज सीरीज का पहला ही टेस्ट मैच हुआ है लेकिन दोनों ही टीमों के बीच माहौल इतना गर्म हो गया है कि पूर्व क्रिकेटर्स भी खुद को पीछे नहीं खींच पा रहे हैं। ओली रॉबिंसन को लेकर पहले ही मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग अपना रिएक्शन दे चुके हैं लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भी ओली रॉबिन्सन को चेतावनी दी है।

Advertisement

लैंगर ने कहा है कि अगर रॉबिंसन पांच मैचों की एशेज सीरीज के बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उन्हें 'चीर-फाड़' दिया जाएगा। पहले टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान जमकर स्लेजिंग और हंसी-मजाक भी देखने को मिला। इस टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को जोशीला सेंडऑफ देते हुए देखा गया। रॉबिंसन के इस रवैय्ये को लेकर उन्हें कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने फटकार लगाई और अब लैंगर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

लैंगर ने द टेलीग्राफ में लिखा, “अब दिलचस्प बात ये होगी कि रॉबिंसन और इंग्लैंड इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। क्या आगे और भी दुश्मनी होगी? क्या वो शेष सीरीज के लिए इंग्लैंड के स्लेजर-इन-चीफ होंगे? यदि वो है, तो उसके सभी साथियों को उसका समर्थन करना चाहिए अन्यथा यदि ओली बिना प्रदर्शन किए ऐसा करेंगे तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। वो कह सकते हैं कि इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इन चीजों का समय के साथ संचयी प्रभाव पड़ता है।”

Also Read: Live Scorecard

इसके अलावा, जस्टिन लैंगर ने रॉबिंसन का पोंटिंग को लेकर बयान देना भी पसंद नहीं आया और उन्होंने रॉबिंसन को कहा कि उन्होंने पूरे ऑस्ट्रेलिया से पंगा ले लिया है। आगे बोलते हुए लैंगर ने कहा, “पूर्व कप्तान पोंटिंग को स्लेज करना, ऑस्ट्रेलिया के बहुत चहेते लिटिल मास्टर को लेकर कुछ कहना, इस पर तो हमेशा प्रतिक्रिया होती रहेगी। आप यहां पूरे देश से पंगा ले रहे हैं। ये हमेशा घर और यहां ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्रतिक्रिया को भड़काने वाला था। हम अपनी रक्षा करते हैं। महान टीमें संख्या में शिकार करती हैं, ये उन पिछली टीमों की ताकतों में से एक थी जिनके साथ मैंने खेला है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार