टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 10वें मैच में ओमान का सामना खतरनाक ऑस्ट्रेलियाई टीम से होना है और इस मैच से पहले ओमान के कप्तान आकिब इलियास को भरोसा है कि उनकी टीम बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उलटफेर कर सकती है। उन्होंने बातों ही बातों में कंगारू टीम को चेतावनी भी दे दी।

Advertisement

कैंसर से उबर चुके इलियास का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलियाई स्पिन के खिलाफ कमजोर हैं और छक्के मारने पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। ऐसे में ओमान के कैप्टन को लगता है कि मौसम और पिच ओमान के पक्ष में काम कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर ये भी कहा कि क्रिकेट फील्ड पर उतरने के बाद कोई भी बड़ा नाम नहीं होता है और उनकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के बड़े नामों से भयभीत नहीं होना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा, "एक बार जब आप मैदान में उतरते हैं, तो कोई बड़ा नाम नहीं होता, मैदान पर आपसे बड़ा कोई नहीं होता। ये हमारे लिए एक और मैच ही होगा और हमें नहीं लगता कि हम किसी असाधारण टीम के साथ खेलने जा रहे हैं। वो बड़े शॉट लगाने की कोशिश करते हैं। हर कोई छक्के लगाने की कोशिश करता है, लेकिन हर दिन एक जैसा नहीं होता और अगर एक ही विकेट हो, तो शायद ये उनके लिए समस्या बन सकता है।"

Also Read: Live Score

6 जून को होने वाला मैच पहली बार है जब ओमान और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया भी ओमान को हल्के में नहीं ले रहा है और कंगारू टीम के स्पिनर एश्टन एगर ने कहा है कि अब एसोसिएट टीमों के ज़्यादा फुटेज उपलब्ध हैं, जो ऑस्ट्रेलिया को ओमान के खिलाफ़ खेलने के लिए तैयार होने में मदद कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार