Australia vs Oman: ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने शुक्रवार (20 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ओमान के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में 19 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, जिसें 6 चौके जड़े। उनकी इस पारी का अंत शकील अहमद ने अपने ओवर में शानदार कैच लपककर किया।

Advertisement

पारी के नौंवा ओवर करने आए शकील की पहली गेंद पर हेड मिड विकेट क्षेत्र में बड़ा शॉट खेलने गिए लेकिन गेंद उनके बल्ले का का किनारा लेकर ऊपर हवा में चली गई। जिसके बाद विकेटकीपर कैच लेने के लिए दौड़ा और शकील भी। जैसे ही कीपर ने उसे पकड़ने की कोशिश की, गेंद फिसल गई और शकील अहमद इतने होशियार थे कि दौड़ते हुए गेंद को डिफ्लेक्शन से बचा लिया और शानदार कैच पूरा किया। इस दौरान दोनों की छोटी सी टक्कर भी हुई।

Advertisement

कैच पकड़ने के बाद शकील ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो वाला सेलिब्रेशन भी किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

शकील टूर्नामेंट में ओमान के सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन मैच में चार विकेट हासिल कि।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ओमान की टीम 16,2 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने 4 विकेट, ग्लेन मैक्सवेल औऱ जेवियर बार्टलेट ने 2-2 विकेट, मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड जीत हासिल करते हुए 9.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मिचेल मार्श ने 33 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार