जयपुर, 12 अप्रैल | राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुरुवार को चार विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम मैच के दौरान की गई गलतियों से बहुत कुछ सीख सकती है।

Advertisement

धोनी ने कहा, "मैच बहुत कड़ा था और राजस्थान को श्रेय देने की जरूरत है। वे अच्छा स्कोर खड़ा कर सकते थे बस कुछ रनों से चूक गए, लेकिन उन्होंने हमारी बल्लेबाजी पर दबाव बनाया। वे आखिरी ओवर तक ऐसा करने में कायम रहे।"

धोनी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी इस मैच में की गई गलतियों से सीखें।

उन्होंने कहा, "इस तरह के मैच जीतने के बाद आप बहुत कुछ सीखते हैं। जीत का जश्न बनाना जरूरी है, लेकिन गलतियों से सीखना भी है।"

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिस पर धोनी ने कहा, "अंत में आदमी गलतियां करते हैं, लेकिन अगर आपको हार मिली है तो टीम को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शार्दुल ओवर डाल रहे थे या कोई और गेंदबाज। यह देखना महत्वपूर्ण है कि क्या बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की या फेल हो गए।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार