कानपुर, 11 मई (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में बुधवार रात मैच के मैन ऑफ द मैच बने दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का कहना है कि उनकी यह पारी आईपीएल की सबसे शानदार पारी है। उल्लेखनीय है कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली गुजरात लायंस को दो विकेट से मात दी। 

Advertisement

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने दिल्ली के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे जहीर की टीम ने अय्यर की 96 रनों की शानदार पारी के दम पर 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

अय्यर ने कहा, "जब आप खेल का समापन करते हैं, तो और भी अच्छा लगता है। दुर्भाग्य से मुझे वो मौका नहीं मिला। हालांकि, मैं कहूंगा कि आईपीएल में यह मेरी सबसे अच्छी पारी है।"

अय्यर ने कहा, "मैंने अपने शतक के बारे में नहीं सोचा था। मेरा एक ही लक्ष्य था कि मैं शुरुआत से लेकर पारी के अंत कर पिच पर टिका रहूं। शतक मायने नहीं रखता, जीत मायने रखती है। दो मैच बाकी हैं और आशा है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर दो बार और मैन ऑफ द मैच बनूं।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार