गुजरात टाइटंस के राशिद खान (Rashid Khan) ने रविवार (7 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 का सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक लिया। इस कैच को पकड़ने के साथ उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अपनी टीम को 56 रन से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नके इस शानदार कैच की तारीफ विराट कोहली ने भी की है। 

Advertisement

गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 8वें ओवर की दूसरी गेंद धीमी डाली और काइल मेयर्स ने हुक शॉट लगाया। हालांकि, गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी और डीप स्क्वायर लेग की ओर चली गयी लेकिन गेंद अभी भी नो-मैन्स लैंड में सुरक्षित गिर रही थी। हालाँकि, राशिद खान ने शानदार दौड़ लगाते हुए और गिरते हुए एक शानदार कैच पकड़ते हुए मेयर्स की पारी का अंत किया। आपको बता दे कि राशिद कैच पकड़ने के दौरान आगे भी निकला गए थे फिर भी उन्होंने कैच पकड़ लिया था। उनके इस शानदार कैच की तारीफ विराट कोहली ने भी करते हुए कहा कि मेरे द्वारा देखे गए सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक। 

Advertisement

राशिद खान के इस कैच की तारीफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर भी की। उन्होंने लिखा, "मैंने अब तक जितने भी कैच देखे हैं उनमें से एक बेहतरीन कैच है। शानदार राशिद खान।" इसके अलावा उन्होंने गुजरात के सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की शानदार पारी की भी तारीफ की थी। साहा ने इस मैच में 43 गेंद में 10 चौको और 4 छक्कों की मदद से 81 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। 

इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम की तरफ से सबस ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाये। उन्होंने 51 गेंद में 2 चौको और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं लखनऊ की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 171 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक के बल्ले से निकले। उन्होंने 41 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 71 रन की पारी खेली। वहीं मेयर्स ने 32 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार