कार्डिफ (वेल्स), 5 जून (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने माना कि इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी विश्व कप में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उन्हें अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करना होगा।

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ भी मंगलवार को श्रीलंका की पूरी टीम 201 रनों पर ही सिमट गई। हालांकि, गेंदबाजों के दम पर श्रीलंका की टीम 34 रनों से मैच जीतने में कामयाब रही। 

Advertisement

डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर श्रीलंका को 187 रनों का लक्ष्य मिला था। मैच में एक समय श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 144 रन था और 180 के कुल योग तक पहुंचते-पहुंचते उसके आठ विकेट गिर गए। 

मैच के बाद करुणारत्ने ने कहा, "लंबे समय बाद हमें बेहतरीन शुरुआत मिली, लेकिन अचानक हमने कुछ विकेट खो दिए और बैक फुट पर चले गए। यह बुरी चीज है, लेकिन इसके अलावा गेंदबाजी और फील्डिंग बहुत अच्छी रही।"

करुणारत्ने ने कहा, "हमने बीच के ओवरों में अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करने पर काम करना पड़ेगा। अगर सलामी बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो विकेट अहम हो जाते हैं और 187 रन को डिफेंड करना आसान नहीं था।"

श्रीलंका का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा जबकि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार