रॉयल चैलेंजर्स  बैंगलोर के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल  को टीम के बायो बबल में सीधे तौर पर प्रवेश देने पर आईपीएल टीमें नाराज हो गई हैं। क्रिकबज के अनुसार, आईपीएल फ्रेंचाइजी इस बात से नाराज हैें कि पडिक्कल  को निर्धारित सात दिनों का क्वारंटीन पीरियड पूरा किए बिना बायो बबल में प्रवेश दे दिया गया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि पडिक्कल  कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उनका टेस्ट नेगेटिव आने पर उन्हें टीम में शामिल किया गया था। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि पडिक्कल  चोट के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले में खेलने नहीं उतरे।

Advertisement

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, "अगर घर में क्वारेंटीन में रहना मंजूर किया जाता तो हमारी टीम के कई सदस्य ऐसा करते।"

बैंगलोर के प्रवक्ता ने क्रिकबज से कहा, "पडिक्कल  के तीन कोरोना टेस्ट नेगेटिव थे और हमने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नियमों का पालन किया है।"

टीम ने बयान जारी कर कहा था, "हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि पडिक्कल  की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बीसीसीआई के प्रोटोकॉल के तहत उन्हें सात अप्रैल को टीम में शामिल किया गया है। बेंगलोर की मेडिकल टीम पडिक्कल  के संपर्क में है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार