14 फरवरी। आखिरकार आरसीबी ने अपनी टीम के नए लोगो को लांच कर दिया है। इस बार के लोगो में शेर दहाड़ते हुए नजर आ रहा है। यानि इस बार के आईपीएल में आरसीबी की टीम आक्रमक अंदाज में क्रिकेट खेलने वाली है। सभी जानते हैं कि मैदान पर कोहली का भी व्यवहार बिल्कुल इसी आक्रमक अंदाज का रहता है।
Advertisement
आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से आरसीबी की टीम का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा है। ऐसे में अब इस नए लोगो के साथ आरसीबी इस आईपीएल में कैसे परफॉर्म करती है ये देखने वाली बात होगी।
Advertisement
गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही आरसीबी ने अपने सभी सोशल साइट्स से लोगो और प्राफाइल फोटो हटाकर फैन्स और खुद कोहली को हैरान कर दिया था। आईपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च से होने वाला है।